health

फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन का सेवा संकल्प, 30 जरुरतमंदों के कराएंगे निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन 

नोएडा। समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही फेडरेशन का पंजाबी एसोसिएशन ने मानव सेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए 30 जरूरतमंद लोगों के निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन करवाने का निर्णय लिया है।

फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पंजाबी समाज को एकजुट करना ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना है। इसी उद्देश्य के तहत 30 जरूरतमंद लोगों के नेत्र ऑपरेशन करवाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आंखों की रोशनी वापस लाना मानव सेवा का सबसे पुण्य कार्य है। फेडरेशन का प्रयास है कि इस सेवा अभियान का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुनील मेहता ने कहा कि यह अभियान समाज के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी।

संरक्षकों ने फेडरेशन के इस सेवा अभियान में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

हर सामाजिक कार्य में सहयोग का संकल्प:-फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन ने यह भी संकल्प लिया है कि संस्था हर संभव सामाजिक कार्य में अपना सहयोग प्रदान करेगी और समाजहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएगी।

फेडरेशन का उद्देश्य केवल एक संगठन के रूप में कार्य करना नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता के उद्देश्य के साथ निरंतर आगे बढ़ना है। आने वाले समय में स्वास्थ्य, शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता तथा अन्य जनहित के कार्यों में फेडरेशन अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

फेडरेशन ने समाज के सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं समाजसेवियों से इस सेवा यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का आह्वान किया है, ताकि मिलकर समाज के लिए और बड़े एवं प्रभावी सेवा कार्य किए जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button