healthउत्तर प्रदेशराज्यराज्य - शहर

फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन के दिव्यांग बच्चों ने माता की चौकी और गरबा से मचाई धूम

नोएडा स्थित फर्स्टवन रिहैब फाउंडेशन में इस बार नवरात्रि का उत्सव कुछ खास रहा। दिनभर भक्ति और उमंग का अनोखा संगम देखने को मिला

सुबह की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जहाँ भजनों और आरती की मधुर गूंज ने पूरे परिसर को श्रद्धा से भर दिया। इसके बाद शुरू हुआ गरबा महोत्सव, जिसमें दिव्यांग बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबे की थाप पर जमकर नृत्य किया। बच्चों की मुस्कान और ऊर्जा ने पूरे माहौल को जीवंत बना दिया।

सबसे खास पल तब आया जब सभी माताओं ने भी बच्चों के साथ मिलकर गरबा किया, जिसने आयोजन को और भी यादगार बना दिया।

इस अवसर पर सेंटर मैनेजर सुरभि जैन ने कहा कि “हम दिव्यांग जन को मुख्यधारा से जोड़ने के मिशन को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। माता की चौकी और गरबा जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को सामने लाते हैं, बल्कि उन्हें समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का अवसर भी देते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि दिव्यांग बच्चे भी हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में BJM Health की चीफ कंसल्टेंट, डॉ. भावना आनंद (PT), और डॉ. महिपाल सिंह (PT), डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव (OT), डॉ. सुष्मिता भाटी (PT), कृष्णा यादव, इलिका रावत, दिव्या कार्की और सौम्या सोनी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button