नोएडा पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी व उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया
Noida llपुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद तथा एडीसीपी नोएडा शैव्या गोयल के पर्यवेक्षण में नोएडा जोन पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान के अंतर्गत विगत दिनों नागरिकों के गुम हुए कुल 77 मोबाइल फोन को सर्विलांस की सहायता से तलाश किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 02.01.2026 को बरामद मोबाइल फोन में से 50 मोबाइल फोन को विधिवत पहचान उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया।
अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों द्वारा नोएडा जोन पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की गई। नोएडा जोन पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं विश्वास को सुदृढ़ करने हेतु भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



