धर्म कर्मराजनीतिराज्य - शहर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुनाई करवा चौथ की कथा, धर्मपत्नी साधना सिंह ने रखा व्रत

भोपाल llकेंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित अपने निवास पर करवा चौथ पर्व को पूरे पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया। इस अवसर पर चौहान ने पूजन-अर्चन कर करवा चौथ की कथा सुनाई और आरती की।

चंद्रोदय होने पर उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान ने परंपरा के अनुरूप चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया तथा छलनी के माध्यम से चंद्र दर्शन कर अपने पति शिवराज सिंह चौहान के चरणों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

परिवार की बहुओं ने भी रखा व्रत:-

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की पत्नी अमानत चौहान और छोटे पुत्र कुणाल चौहान की पत्नी रिद्धि चौहान ने भी इस अवसर पर करवा चौथ का व्रत रखा। पूरे परिवार ने एक साथ बैठकर पूजन किया और पारंपरिक रीति से करवा चौथ पर्व की रस्में निभाईं।

यह पहला अवसर है जब दोनों बेटों के विवाह के बाद पहला करवा चौथ का व्रत परिवार ने एक साथ मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button