आउटसोर्सिंग एजेंसियों पर सख्ती: उपद्रव पर ब्लैकलिस्ट और लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी
नोएडा llजनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि किसी आउटसोर्सिंग एजेंसी या उसके श्रमिकों द्वारा उपद्रवी गतिविधियां की जाती हैं, तो संबंधित एजेंसी को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। साथ ही, ऐसी एजेंसियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जारी किए निर्देश:-
प्रशासन द्वारा सभी श्रमिकों, औद्योगिक इकाइयों और आउटसोर्सिंग एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अराजकता या तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
श्रमिकों के वेतन वृद्धि पर जताया आभार:-
विभिन्न श्रेणियों के श्रमिकों का वेतन 13,690 रुपये से बढ़ाकर 16,868 रुपये तक किए जाने के निर्णय पर श्रमिकों और संबंधित संगठनों ने खुशी जाहिर की है। इस महत्वपूर्ण फैसले के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया गया है।
प्रशासन का संदेश: कानून व्यवस्था से समझौता नहीं प्रशासन ने दो टूक कहा है कि जनपद में शांति व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी पक्षों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।



