धर्म

अपना घर आश्रम में महिला प्रभु जी के साथ मनाया राखी उत्सव 

नोएडा। जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा स्थित अपना घर आश्रम सेक्टर 34 में भाई-बहन के अटूट रक्षा पर्व रक्षा बंधन के अवसर पर राखी विथ प्रभु जी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान संस्था के सदस्यों ने आश्रम में रह रही महिला प्रभु जी से राखी अपनी कलाई पर बंधवाकर रक्षा बंधन पर्व बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर उनकी रक्षा का वचन दिया, इस दौरान सभी प्रभुजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे और भाइयों का प्यार मिला।

इस मौके पर दीपांशु शर्मा(संस्थापक), शालू गोयल (सदस्य अपना घर), गोपाल गुप्ता, निशु उपाध्याय, मनीष पांडेय, राहुल भारद्वाज, आर्यन शुक्ला, कार्तिकेय पांडे आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button