भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में सुनील नागर को मिली अहम जिम्मेदारी
गौतमबुद्धनगर। भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा आगामी रणनीति को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में गौतमबुद्धनगर के सुनील नागर को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुनील नागर को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उनके मनोनयन पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सुनील नागर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। किसानों और संगठन के हित में सक्रियता से कार्य करते हुए भाजपा किसान मोर्चा को गांव-गांव तक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
सुनील नागर के प्रदेश मंत्री बनने पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



