नोएडा प्राधिकरण द्वारा आवंटित भूमि पर बने 157 स्कूलों के बाहर लगने चाहिए छूट सम्बंधी बोर्ड
नोएडा llआज ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण सैक्टर- 96 प्रशासनिक कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी से एक प्रतिनिधिमंडल मिला। ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती वंदना त्रिपाठी को अवगत कराया की वर्ष 2015 में मुख्यमंत्री सचिवालय से पत्र जारी हुआ था जिसमें नोएडा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया था नोएडा प्राधिकरण के द्वारा अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल एवं अस्पतालों में रिलीज डीड़ के अनुसार ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों हेतु प्रदान की जाने वाली सुविधाओं को 10× 15 के बोर्ड पर संबंधित स्कूल एवं अस्पताल से लिखवा कर स्कूल एवं अस्पतालों के गेट पर डिस्प्ले बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें।
ग्राम विकास संगठन नोएडा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया श्रीमती वंदना त्रिपाठी जी को बताया कि क्षेत्र के किसान इलाज के लिए निजी अस्पतालों में जाते हैं तो उन्हें छूट नहीं मिलती है निजी अस्पतालों में छूट संबंधी बोर्ड अस्पतालों के बाहर लगवाए जाएं इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के द्वारा उपरोक्त समस्या के समाधान के लिए दिनांक 25 जूलाई 2015 में बैठक का आयोजन किया गया और निर्णय लिया गया कि लीज ड़ीड़ की शर्तों के अनुसार कमजोर वर्ग एवं अन्य उल्लेखित वर्गों को प्रदत्त की जाने वाली सभी सुविधाओं को लिखते हुए डिस्प्ले बोर्ड लगवाने हेतु नोएडा प्राधिकरण द्वारा आवंटित भूमि पर निर्मित सभी स्कूल एवं अस्पतालों को संबंधित परियोजना अभियंता द्वारा सूचित किया गया था लेकिन वर्ष 2015 से आज वर्ष 2026 चल रहा है लेकिन आज तक स्कूल और अस्पतालों के द्वारा अपने संस्थानों पर 10×15 के डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगवाए गए हैं निजी अस्पताल एवं 157 स्कूलों में किसानों एवं आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों का शोषण हो रहा है। किसानों ओर आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के बच्चों के दाखिले नहीं हो रहे हैं कृपया सभी 157 स्कूल जिन्हें नोएडा प्राधिकरण के द्वारा भूमि आवंटित की गई है सभी को नोटिस जारी किए जाएं और किसानों के बच्चों के दाखिले कराई जाए लीज ड़ीड़ की शर्तों के अनुसार
ग्राम विकास संगठन नोएडा की समस्या सुनने के बाद नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया श्रीमती वंदना त्रिपाठी जी ने अतिशीघ्र समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ग्राम विकास संगठन नोएडा के संयोजक डीपी चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान , सतेन्द्र गुर्जर आदि उपस्थित रहे।



