धर्म कर्म

श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव से भक्तिमय हुआ नोएडा वामन अवतार और श्रीराम चरित्र का हुआ भावपूर्ण वर्णन

नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस मंगलवार को श्री वामन अवतार, श्रीराम चरित्र, श्रीकृष्ण जन्म और भव्य नंदोत्सव के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आते ही पूरा वातावरण नंद के घर आनंद भयो… के जयघोष से गूंज उठा।

कथा व्यास आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान का प्रत्येक अवतार धर्म की स्थापना और अधर्म के विनाश का संदेश देता है। श्रीराम चरित्र के माध्यम से उन्होंने मर्यादा, त्याग, सत्य और कर्तव्य के महत्व को समझाया।भगवान श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग के दौरान कथा स्थल का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ श्रीकृष्ण जन्म का उत्सव मनाया। इसके बाद आयोजित भव्य नंदोत्सव में श्रद्धालुओं ने नंद बाबा के घर जन्मे लल्ला की खुशी में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजन और मंगलगीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए

आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने पितृ पक्ष मे श्रीमद्भागवत श्रवण के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मनुष्य को भक्ति के साथ संस्कार और सदाचार का मार्ग दिखाती है। श्रद्धा एवं भाव से भागवत श्रवण करने से मन को शांति और जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय रामप्रसाद जी त्रिपुरा स्पीकर एवं पूर्व गृहमंत्रि मिजोरम , माननीय गोपाल कृष्ण अग्रवाल बीजेपी प्रवक्ता ने कथा व्यास का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता रहे।

भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था की गई है। कथा के उपरांत प्रतिदिन भंडारा एवं प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजिका श्रीमती सुनीता मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. टी.एन. गोविल, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, सीए महेश बाबू गुप्ता, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन .के. अग्रवाल,  रामरतन शर्मा,  राकेश कत्याल, पंकज जिंदल, डॉ. नरेश शर्मा  मुकुल वाजपेयी सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button