उत्तर प्रदेश

नोएडा अथॉरिटी को बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, पानी की टंकी का स्लैब टूटने से बड़ा हादसा टला

नोएडा llउद्योग विहार, सेक्टर-82, नोएडा। उद्योग विहार LIG फ्लैट्स में जर्जर हो चुकी इमारतों की मरम्मत को लेकर RWA द्वारा लगातार नोएडा प्राधिकरण को पत्र एवं शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इसी लापरवाही के बीच अब एक गंभीर घटना सामने आई है। पानी की टंकियां जिस स्लैब पर रखी गई थीं, उसका एक बड़ा हिस्सा अचानक टूट गया और टंकियां नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई बच्चा या व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

कॉलोनी में कई स्थानों पर भवनों का प्लास्टर लगातार गिर रहा है और जर्जर निर्माण के कारण लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। 20–25 वर्ष पुरानी इस कॉलोनी में कई स्थानों पर मरम्मत एवं स्ट्रक्चरल मेंटेनेंस की तत्काल आवश्यकता है।

RWA का कहना है कि चूंकि यह कॉलोनी लीज पर है और इसके रखरखाव एवं आवश्यक मरम्मत से संबंधित विषय नोएडा प्राधिकरण के संज्ञान में हैं, इसलिए प्राधिकरण को मौके का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत एवं स्ट्रक्चरल सुरक्षा का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराना चाहिए।

RWA ने नोएडा प्राधिकरण से मांग की है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार किए बिना तत्काल विशेषज्ञ टीम भेजकर पूरे परिसर की संरचनात्मक जांच कराई जाए तथा जर्जर स्लैब, छत, प्लास्टर और अन्य कमजोर हिस्सों की मरम्मत कराई जाए।

RWA अध्यक्ष मयंक चौहान ने कहा कि निवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी तय करना आवश्यक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button