उत्तर प्रदेश

​सेक्टर 105 आरडब्ल्यूए ने विद्युत निगम अधिकारियों की त्वरित कार्यशैली और जनसेवा के प्रति निष्ठा की सराहना की

नोएडा। सेक्टर 105 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने एक विशेष प्रशंसा पत्र जारी करते हुए विद्युत निगम की प्रशासनिक कार्यकुशलता और जमीनी स्तर पर दिखाई गई तत्परता की मुक्तकंठ से सराहना की है।

​आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने बताया कि अधिशासी अभियंता (XEN) वैभव मिश्रा के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में क्षेत्र में रखरखाव एवं विकास से जुड़े कार्य अत्यंत सुचारू रूप से संपन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रतिबद्धता का ही परिणाम है कि जनहित से जुड़ी कोई भी समस्या जैसे ही अधिकारियों के संज्ञान में लाई जाती है, उसका निस्तारण बिना किसी विलंब के प्राथमिकता के आधार पर कर दिया जाता है।

​विद्युत निगम की टीम के समर्पण को रेखांकित करते हुए उन्होंने उपखंड अधिकारी (SDO) होशियार सिंह एवं अवर अभियंता (JE) अहमद मुस्तफा की कार्यशैली को वंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का संवेदनशील रवैया और जनसेवा के प्रति निष्ठा प्रशासनिक सजगता की एक उत्कृष्ट मिसाल पेश करती है।

​इसके साथ ही, आरडब्ल्यूए ने धरातल पर दिन-रात मुस्तैद रहने वाले स्टाफ लाइनमैन संजय एवं उनकी पूरी तकनीकी टीम के योगदान को भी विशेष रूप से सराहा। विषम परिस्थितियों में भी ग्राउंड स्टाफ जिस निष्ठा और साहस के साथ जनता की सेवा में डटा रहता है, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। सेक्टर 105 आरडब्ल्यूए ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी विद्युत निगम का यही उत्कृष्ट सहयोग और समन्वय निरंतर बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button