उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

नोएडा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ

नोएडा llविधायक पंकज सिंह ने किया व्यास पीठ का नमन, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने सुनाया भागवत महात्म्य नोएडा, 3 अक्टूबर। धर्म, संस्कार एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार को सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक किया जा रहा है।

कथा के प्रथम दिन प्रख्यात भागवत मर्मज्ञ एवं कथा व्यास पूज्य आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज ने श्रीमद् भागवत महात्म्य का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्री कुंती स्तुति एवं श्री भीष्म स्तुति के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति, ज्ञान और जीवन मूल्यों का संदेश दिया। पितृ पक्ष में श्रीमद् भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस अवधि में भगवान का स्मरण, कथा श्रवण और पितरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।कथा के दौरान पूरा पंडाल “जय श्री राधे”, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” और “जय गोपी चित्तचोर प्रभु” के जयघोष से गुंजायमान रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।आज कथा में पूज्य श्री नन्दू भैया जी महाराज,भक्त शिरोमणि ,की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा आज उनके पावन सान्निध्य से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन और भी दिव्य, भव्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा ।कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने व्यास पीठ का नमन कर पूज्य आचार्य श्री मृदुल कांत शास्त्री जी महाराज का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया ।मनोज गुप्ता पूर्व महानगर अध्यक्ष नोएडा, विकास अग्रवाल अध्यक्ष श्री जी गौ सदन, इलाहवाद हाई कोर्ट के जज माननीय सौरभ श्याम शमशेर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।

परिषद के शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, सदस्य सीए राजीव गुप्ता, सीए मुकेश सिंघल, अजय अग्रवाल राजीव अग्रवाल,पंकज जिंदल, नरेश शर्मा आरके शर्मा, राजीव , राजेश गुप्ता, त्यागी, सीए मनोज गोयल , विनय गुप्ता , पी एस बंसल, चौधरी कुशल पाल सिंह , आशीष सिंह, सुरेन्द्र गर्ग , राजेश शर्मा

कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं श्रीमती रीना गुप्ता रहे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता सुनीता मित्तल,पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. टी.एन. गोविल, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन के अग्रवाल, रामरतन शर्मा, राकेश कत्याल, री पंकज जिंदल , मुकुल वाजपेयी सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कथा स्थल पर पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा, स्वच्छता तथा प्रतिदिन कथा के उपरांत भंडारा एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button