उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी का हुआ भव्य भूमि पूजन का कार्यक्रम, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुई रामलीला की तैयारियां

नोएडा सेक्टर-46 स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आगामी रामलीला मंचन के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। भूमि पूजन के पश्चात विधिवत ध्वजारोहण भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक पंकज सिंह, भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हवन-पूजन के दौरान सभी ने भगवान श्रीराम से रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन तथा शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ ही सेक्टर-46 के रामलीला मैदान में रामलीला की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मैदान में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और दर्शकों के लिए आकर्षक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button