उत्तर प्रदेश

सेक्टर-105 में गांधी-शास्त्री जयंती पर आरडब्ल्यूए का स्वच्छता अभियान, एसीओ पुष्पराज सिंह व निवासियों ने किया श्रमदान

नोएडा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर आज, 2 अक्टूबर को सेक्टर 105 स्थित सेंट्रल पार्क में आरडब्ल्यूए कार्यकारिणी समिति द्वारा एक विशाल एवं प्रेरणादायक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इन महान राष्ट्रनायकों के उच्च आदर्शों और स्वच्छता के संदेश को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सेक्टरवासियों का अपार उत्साह देखने को मिला। प्रातः काल से ही सेंट्रल पार्क में निवासियों का जुटना शुरू हो गया था, जहाँ सभी ने एकजुट होकर पूरे पार्क और आसपास के परिसर में गहन सफाई कर स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया।

​इस महाअभियान का मुख्य आकर्षण नोएडा प्राधिकरण के ए.सी.ओ. पुष्पराज सिंह जी का विशेष सानिध्य और मार्गदर्शन रहा। उन्होंने निवासियों के साथ मिलकर स्वच्छता की नई अलख जगाई। अभियान के दौरान निवासियों को संबोधित करते हुए ए.सी.ओ. पुष्पराज सिंह जी ने आरडब्ल्यूए की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा, “महात्मा गांधी और शास्त्री जी के स्वच्छता के संकल्प को साकार करने में आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 का यह सामूहिक प्रयास अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। स्वच्छ वातावरण ही एक स्वस्थ समाज का आधार है। नोएडा प्राधिकरण शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयासरत है, और जब जनता इस प्रकार शासन-प्रशासन के साथ मिलकर हाथ बटाती है, तो कोई भी लक्ष्य नामुमकिन नहीं रहता। सेक्टर 105 आरडब्ल्यूए का यह जन-भागीदारी मॉडल पूरे नोएडा के लिए एक मिसाल है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि सेक्टर के विकास और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में प्राधिकरण सदैव आरडब्ल्यूए के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।

​अभियान में नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक आर. एस. यादव, वरिष्ठ प्रबंधक रोहित सिंह, उद्यान विभाग के उपनिदेशक बुद्ध विलास सिंह, अवर अभियंता विक्रम सिंह मोंगा एवं हेल्थ इंस्पेक्टर राकेश भाटी की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया।

​इसके साथ ही सेक्टर के विशिष्ट निवासियों पूर्व चीफ कमिश्नर (जीएसटी) उपेंद्र गुप्ता, सुधांशु त्रिवेदी , शिव कुमार शर्मा , मनमोहन शर्मा, विनोद शर्मा , पूजा शर्मा, सजय गोयल, विनोद गोयल ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्य बनाया। अभियान में सेक्टर के निवासियों की व्यापक भागीदारी रही।

​अभियान का कुशल नेतृत्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय, महासचिव राजीव दुबलिश, उपाध्यक्ष श्रीमती रानी गौतम, संयुक्त सचिव अनिल भदोरिया, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल तथा कार्यकारिणी सदस्य उमेश माथुर, महेश चौहान एवं नवीन पालीवाल ने किया।

​आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने मुख्य अतिथि ए.सी.ओ. पुष्पराज सिंह, प्राधिकरण के अधिकारियों एवं सभी निवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आरडब्ल्यूए सेक्टर 105 को शहर का सबसे स्वच्छ और सुंदर सेक्टर बनाने के लिए निरंतर इस प्रकार के प्रयास जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button