उत्तर प्रदेश

जाणता राजा’ महानाट्य को लेकर नोएडा में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

नोएडा llदिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों को समर्पित विश्व के ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के आगामी आयोजन को लेकर सेक्टर-38 स्थित अदिरा बैंक्वेट में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में नोएडा के लगभग 100 से अधिक प्रमुख प्रबुद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

बैठक में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक सनसिटी, गाजियाबाद में आयोजित होने वाले भव्य महानाट्य की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर नोएडा से 20 हजार लोगों को ‘जाणता राजा’ महानाट्य दिखाने का संकल्प लिया गया।

पिछले लगभग दो महीनों से नोएडा के विभिन्न सोसाइटियों और सेक्टरों से जुड़े पदाधिकारियों और प्रमुख नागरिकों से निरंतर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक परिवारों एवं नागरिकों को छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, शौर्य, राष्ट्रभक्ति, संस्कार एवं सुशासन की प्रेरणादायी गाथा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि ‘जाणता राजा’ केवल एक महानाट्य नहीं, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, शौर्य, राष्ट्रभक्ति, संस्कार एवं सुशासन की प्रेरणादायी गाथा को जन-जन तक पहुँचाने का एक भव्य सांस्कृतिक प्रयास है।

डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, अध्यक्ष आयोजन समिति ‘जाणता राजा’ ने कहा कि पिछले दो महीनों से चल रहे संपर्क अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों से मिल रहा उत्साह और समर्थन अत्यंत उत्साहवर्धक है। उन्होंने कहा कि नोएडा से अधिक से अधिक युवाओं को इस ऐतिहासिक महानाट्य से जोड़ने का लक्ष्य सामूहिक प्रयासों से पूरा किया जाएगा।

प्रज्ञा पाठक महिला संयोजिका ने सन सिटी गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की सतनारायण गोयल, अध्यक्ष नोएडा इकाई ‘जाणता राजा’ ने बैठक में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से ‘जाणता राजा’ को एक भव्य एवं यादगार आयोजन बनाया जाएगा।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी साथियों ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button