शहर की सुरक्षा को लेकर डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन की पहल, पुलिस अधिकारियों संग हुई महत्वपूर्ण बैठक
नोएडा llडीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026 प्रोमेथियस स्कूल, सेक्टर 131 नोएडा में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ शहर की कानून व्यवस्था पर एक बड़ी बैठक आयोजित करी बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, आपातकालीन प्रबंधन और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर विस्तृत चर्चा करी गई, बैठक में जिले की विभिन्न आरडब्ल्यूए फेडरेशन, समाजसेवी संस्थाओ नेभर चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस बैठक में पुलिस विभाग की ओर से एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (एसीपी 1 नोएडा) पी के सिंह जी और एडिशनल कमिश्नर आफ पुलिस (सेंट्रल) दीक्षा सिंह मौजूद रही। मीटिंग के दौरान विभिन्न संस्थाओं और आरडब्लूए द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग को दिए गए। जिसमें शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु अनुरोध किया गया।
मीटिंग के दौरान भी विभिन्न सेक्टरों की आरडब्लूए द्वारा शहर के लॉ एंड ऑर्डर, ट्रैफिक मैनेजमेंट, फायर सेफ्टी ऑडिट , फायर NOC, शहर में पनपना वाला नशे का कारोबार, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी का शहर में चलना इत्यादि मुद्दों पर प्रश्न किए गए। पुलिस अधिकारियों ने मीटिंग में आए सभी प्रतिभागियों के सवाल सुने और मंच से जवाब देकर समाधान करवाया और कुछ प्रश्नों को नोट किए गए और आश्वासन दिया गया कि इनका समाधान तुरंत करवाने का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य बिंदु:-सुरक्षा व समन्वय: पुलिस-RWA के बीच बेहतर तालमेल और आधुनिक आपातकालीन तंत्र की स्थापना पर जोर।
युवा विकास विजन: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उभारने का संकल्प।
सार्वजनिक भागीदारी: नागरिक मुद्दों के प्रशासनिक समाधान के लिए मुकेश शर्मा की मुख्यधारा में सक्रियता का प्रस्ताव।
डीडी आरडब्लूए फेडरेशन द्वारा आयोजित इस मीटिंग में आयोजकों की भूमिका में प्रोमेथियस स्कूल संस्थापक अध्यक्ष श्री मुकेश शर्मा जी ने बताया कि प्रोमेथियस स्कूल सिर्फ करिकुलर एक्टिविटी साथ-साथ को-करिकुलर एक्टिविटीज की और विशेष ध्यान दे रहा है।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री मुकेश शर्मा, प्रोमेथियस स्कूल, नोएडा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेल के जरिए युवाओं को ओलंपिक जैसे वैश्विक मंचों तक पहुंचाने का विजन रखा तथा शहर के विकास के प्रति समर्पण दोहराया।
प्रमुख उपस्थिति: डीडी आरडब्लूए अध्यक्ष एन. पी. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, महासचिव शेर सिंह भाटी, मनोज गुप्ता (पूर्व जिला अध्यक्ष), उपाध्यक्ष अनिल खन्ना व अनिल सिंह, एसीपी प्रवीण सिंह, एसीपी दीक्षा सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, एम. पी. सिंह, सेक्टर 35 से राजीव चौधरी, केंद्रीय विहार सेक्टर 82 से ओमप्रकाश परमार, सेक्टर 30 से प्रमोद वर्मा जी, नव ऊर्जा संस्था से पुष्कर शर्मा, राजनीतिक विश्लेषक नवीन दुबे , अनीता पांडे, पी के सिंह, पवन शर्मा, ए के सरीन, पूनम चौहान, संजीव राठौड़, जितेंद्र भाटी, सतवीर मुखिया एवं विभिन्न सेक्टरों के RWA पदाधिकारी उपस्थित रहे।



