वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बन चुकी-बीएसएल कंसलटिंग कंपनी ने आज अपनी यात्रा में एक नए अध्याय को जोड़ा
नोएडा llबीएसएल कंसल्टेग कंपनी के नए कोरपोरेट ऑफिस का शुभारंभ नोएडा के सेक्टर -3 स्थित जी -9 में परम पूज्य श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी महाराज के दिव्य उपस्थिति एवं उनके पवन आशीर्वाद के बीच संपन्न हुआ।

2006 में बीएसएल कंसल्टेग कंपनी की स्थापना अरुण जुरेल एवं वरुण जुरेल के द्वारा की गई थी। वर्तमान में कंपनी न केवल भारत में अपितु अमेरिका कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, यूरोप और मध्य पूर्व के विभिन्न देशों में टेक्नोलॉजी हायरिंग, हेल्थ केयर स्टाफिंग औद्योगिक कार्य बल समाधान, वैश्विक प्रतिभा गतिशीलता, कौशल विकास तथा विभिन्न उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने हेतु अपनी सेवाएं दे रही है।
उपरोक्त सेवाओं के अतिरिक्त बीएसएल कंसलटिंग अंतर्राष्ट्रीय रोजगार गतिशीलता से जुड़ी पहलों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है, गत वर्ष मोस्को सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्रालय के बीच अंतराष्ट्रीय स्तर पर हुई चर्चा की आधारशिला कम्पनी द्वारा रखी गई। उत्तर प्रदेश सरकार के साथ साथ हरियाणा सरकार के साथ भी रोजगार परक पहलों पर कम्पनी निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही एनएसडीसी के साथ मिलकर कम्पनी रोजगार के विभिन्न आयामों के द्वार खोल रही है।
कंपनी के सीईओ एवं संस्थापक अरुण जुरेल ने कहा कि बीएसएल कंसलटिंग की यह यात्रा विश्वास, दृढ़ संकल्प और टीम के समर्पण पर आधारित रही है और कंपनी आगे भी दृढ संकल्प के साथ औद्योगिक विकास, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन हेतु नवाचार करती रहेगी



