आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सेक्टर 105 दिव्य कृष्णात्रेय ने उत्साहपूर्वक मनाया ‘पुत्री दिवस’
Noida llपुत्री दिवस’ (Daughters’ Day) के शुभ अवसर पर सेक्टर 105 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नन्हे-मुन्ने बच्चों और बेटियों के साथ बेहद उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ इस विशेष दिन को मनाया।
कार्यक्रम के दौरान माहौल खुशियों से सराबोर रहा। दिव्य कृष्णात्रेय ने बच्चियों के साथ मिलकर केक काटा, उन्हें मिठाइयां एवं उपहार भेंट किए और उनके साथ समय बिताकर ढेर सारी खुशियां बांटीं।
इस अवसर पर दिव्य कृष्णात्रेय ने देश की सभी बेटियों को ‘पुत्री दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफलता की कामना की। उन्होंने कहा:
”बेटियां हमारे घर-परिवार की सच्ची मुस्कान, समाज की रीढ़ और देश का गौरव हैं। जब हम अपनी बेटियों को सही मार्गदर्शन, बेहतर शिक्षा और असीम स्नेह देते हैं, तो हम केवल एक बच्चे को नहीं, बल्कि पूरे समाज को सशक्त बनाते हैं।”



