रोजगार प्रोत्साहन योजना को लेकर बैठक, IIA नोएडा चेयरमैन नवीन गुप्ता ने की सहभागिता

नोएडा llइंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर के चेयरमैन नवीन गुप्ता जी ने दिनांक 18 सितंबर 2026 को नोएडा स्थित भविष्य निधि भवन, A-2C, सेक्टर-24, नोएडा में भारत सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई नई रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य देश में औपचारिक रोजगार के सृजन को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसरों का विस्तार करना तथा नियोक्ताओं को वित्तीय राहत एवं प्रोत्साहन प्रदान करना था। यह योजना 17 सितंबर 2026 से प्रभावी की गई है।
बैठक के दौरान उद्योग जगत एवं नियोक्ताओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से EPF Wage Ceiling को ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किए जाने, VISHWAS 2026, EEC 2026, PMVBRY तथा CITES डिजिटल सेवाओं से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
आईआईए की ओर से उद्योगों की व्यावहारिक समस्याओं, रोजगार सृजन को बढ़ावा देने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित सुझाव एवं सकारात्मक विचार प्रस्तुत किए गए। बैठक में उद्योग एवं विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उद्यमियों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर आईआईए नोएडा चैप्टर के चेयरमैन नवीन गुप्ता , श्वेता बंसल, आशीष मल्होत्रा महेश मुंद्रा एवं संदीप बत्रा जी उपस्थित रहे।
आईआईए प्रतिनिधियों ने बैठक में रोजगार को बढ़ावा देने, उद्योगों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं सकारात्मक विचार साझा किए।
बैठक का उद्देश्य उद्योगों और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करते हुए रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।



