आर्या फैशन्स द्वारा क्रिकेट के मैदान पर बना इंडस्ट्री और EPFO के बीच समन्वय का नया सेतु
ग्रेटर नोएडा llनोएडा में आज उद्योग और शासन के बीच आपसी समन्वय और टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच Aarya Fashions in collaboration with SOP Arena बनाम EPFO विभाग के बीच खेला गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I, वैभव सिंह जी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का स्वागत आर्या फैशन्स की फाउंडर एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह जी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया, वहीं SOP Arena की ओर से तापस निगम जी ने शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में वैभव सिंह जी ने कहा – “इस तरह के आयोजन खेल भावना के साथ-साथ इंडस्ट्री और डिपार्टमेंट के बीच आपसी जुड़ाव और सहयोग को और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हम सभी सबसे पहले भारतीय हैं और खेल हमें एक-दूसरे के करीब लाने का माध्यम है। जब देश की इंडस्ट्री, विभाग और समाज के लोग खेल भावना, टीमवर्क और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो इसका लाभ पूरे देश के विकास में दिखाई देगा।”
इस अवसर पर आर्या फैशन्स की फाउंडर एवं सीईओ डॉ. खुशबू सिंह जी ने कहा – “मैं EPFO विभाग और हमारे मुख्य अतिथि वैभव सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ कि उन्होंने अपने अत्यंत व्यस्त समय में से समय निकालकर इस फ्रेंडली मैच में हिस्सा लिया। यह मैच केवल एक खेल नहीं, बल्कि इंडस्ट्री और विभाग के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग को मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास है। हम आगे भी इसी टीम भावना के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।”
यह मैच केवल जीत-हार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टीम भावना, आपसी सम्मान और ‘एक साथ आगे बढ़ने’ की सोच का एक सुंदर उदाहरण बना।



