उत्तर प्रदेशराजनीति
चैलेंजर्स ग्रुप अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात
नोएडा। चैलेंजर्स ग्रुप ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से नई दिल्ली स्थित मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। चर्चा में मुख्य रूप से बच्चों एवं युवाओं की शिक्षा, उनके समग्र विकास और जरूरतमंद वर्गों के लिए अवसरों की उपलब्धता जैसे बिंदुओं पर विचार साझा किए गए। प्रिंस शर्मा ने इस अवसर पर मंत्री जी को चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा नौ राज्यों में जमीनी स्तर पर किए जा रहे सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। जिसकी उन्होंने भूरि-भूरि प्रशंसा की। भेंट के अंत में प्रिंस शर्मा द्वारा ट्रस्ट की स्मारिका ‘संघर्ष’ मंत्री जी को सप्रेम भेंट की गई।



