उत्तर प्रदेश

FOPA ने ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

नोएडा। Federation of Punjabi Association (Regd.) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैप्टन विकास गुप्ता दर्जा प्राप्त मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, तथा श्याम जाजू, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी रहे। कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथियों ने FOPA के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण बचाने का प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य तैयार करने की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

FOPA के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता ने कहा कि संस्था समाजसेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल कर रही है। ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से मातृशक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज को प्रकृति से जोड़ने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगाए गए पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

राष्ट्रीय महासचिव सुनील मेहता ने कहा कि FOPA का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक और स्थायी बदलाव लाना है। उन्होंने सभी सदस्यों एवं समाज के लोगों से इस अभियान को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में FOPA के संरक्षक सुरेंद्र मेहता, जसविंदर खोक्खर, अश्वनी छाबड़ा, सतपाल आनंद, नेशनल वाइस प्रेसिडेंट मनोज बवेजा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष जैन, महानगर अध्यक्ष राकेश खन्ना, दीपक जैन, सुमित मनचंदा नरेंद्र सचदेव, अतुल मल्होत्रा, संजय गांधी  मंजू मेहता, रितु गांधी, Kusum Sadana ,नीलमणि मेहता, शम्मा मल्होत्रा, भारती छाबड़ा  शिवांगी मनचंदा , मनु जैन एवं रचना सचदेवा सहित FOPA के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधारोपण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button