उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

कार्तिक पूर्णिमा पर मुकेश शर्मा की पहल, नोएडा से गढ़मुक्तेश्वर के लिए रवाना हुईं चार निःशुल्क बसें, 200 श्रद्धालुओं ने किया मां गंगा में स्नान

नोएडा llकार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था और परंपराओं से जोड़ने के उद्देश्य से समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं उद्यमी श्री मुकेश शर्मा जी के सौजन्य से नोएडा से गढ़मुक्तेश्वर के लिए निःशुल्क बस यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंगलवार सुबह 5 बजे चार बसों को लगभग 200 श्रद्धालुओं के साथ गढ़मुक्तेश्वर के लिए रवाना किया गया। यात्रा में नोएडा के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

इस विशेष बस सेवा का लाभ मामूरा, गढ़ी चौखंडी, गेझा, हाजीपुर, मोरना, असगरपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को मिला। सभी श्रद्धालुओं ने गढ़मुक्तेश्वर पहुंचकर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां गंगा के तट पर स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था होने से उन लोगों को भी गंगा स्नान का अवसर मिला, जो यात्रा की व्यवस्था और खर्च के कारण अक्सर धार्मिक स्थलों तक नहीं पहुंच पाते।

पिछले कुछ माह से से प्रत्येक शुक्रवार संचालित हो रही है खाटू श्याम जी की निःशुल्क बस सेवा:- मुकेश शर्मा जी की सामाजिक पहल के अंतर्गत पिछले कुछ माह से प्रत्येक शुक्रवार नोएडा से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निःशुल्क बस सेवा संचालित की जा रही है। इस सेवा के माध्यम से नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालुओं को बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने का अवसर मिल चुका है।

इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए कार्तिक पूर्णिमा के विशेष अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर के लिए भी निःशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था की गई। श्री मुकेश शर्मा जी की इच्छा थी कि जो श्रद्धालु मां गंगा के पावन तट पर स्नान करना चाहते हैं, उन्हें केवल आवागमन की व्यवस्था के अभाव में अपनी आस्था से जुड़े इस अवसर से वंचित न रहना पड़े। इसी उद्देश्य से चार बसों की व्यवस्था कर लगभग 200 श्रद्धालुओं को गढ़मुक्तेश्वर ले जाने की पहल की गई।

आस्था के साथ सामाजिक सेवा और जनसहयोग को बढ़ावा देना उद्देश्य : इस अवसर पर मुकेश शर्मा जी ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी आस्था, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलना चाहिए। कई बार लोग आर्थिक स्थिति अथवा परिवहन की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण धार्मिक यात्राओं पर नहीं जा पाते। ऐसे में हमारा प्रयास है कि जरूरतमंद और आमजन को इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति केवल संसाधनों के अभाव में अपनी धार्मिक आस्था से जुड़े अवसर से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी केवल शिक्षा और विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सहयोग, सेवा और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाना भी हमारा दायित्व है।

उल्लेखनीय है कि मुकेश शर्मा जी पहली पीढ़ी के उद्यमी, शिक्षाविद् एवं समाजसेवी हैं। वे प्रोमेथियस स्कूल, प्रोमेथियस स्पोर्ट्स एकेडमी और गौरी शिक्षा फाउंडेशन के संस्थापक हैं। उनके नेतृत्व में शिक्षा, खेल, सामाजिक कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित यह निःशुल्क बस यात्रा इसी सामाजिक प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है, जिसका उद्देश्य लोगों की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें सुविधा, सहयोग और सेवा का लाभ पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button