नोएडा में 28-29 नवंबर को होगा ऐतिहासिक ‘गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम’
नोएडा: आओ प्यारिओ दशमेश जी वल्ल मुड़िए’ लहर के तहत श्री गुरु नानक देव जी एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को समर्पित ‘गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम’ का आयोजन नोएडा में किया जा रहा है। यह जानकारी आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरबत दा भला और समूह साध संगत नोएडा के पदाधिकारियों ने दी।
चैयरमेन परमजीत सिंह ने बताया कि समागम नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में 28 और 29 नवंबर 2026 को शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगा जिसमें मुख्य वक्ता: भाई साहिब भाई रणजीत सिंह जी खालसा ढडरियां वाले रहेंगे, अरदास उपरांत: गुरु का लंगर अटूट वर्तेगा,
अध्यक्ष भूपिंदर सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को शाम 5:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब, सेक्टर-12, नोएडा में अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशेष सहयोग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौतम बुद्ध नगर का हैं
मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का लाइव प्रसारण: यूट्यूब / एम्मपी और दमदमा टी.वी. फास्टवे चैनल नं. 587 पर समागम का सीधा प्रसारण होगा, जो लोग आने में असमर्थ हैं वो घर पर बैठकर गुरबाणी, आध्यात्मिकता का आनंद ले सकते हैं
आयोजकों ने बताया कि यह समागम गुरु नानक नाम लेवा संगत को गुरबाणी, आध्यात्मिकता और आपसी भाईचारे से जोड़ने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एनसीआर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर इस तरह का गुरमत समागम नोएडा स्टेडियम में हो रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य संरक्षक हरजीत सिंह साहनी, संरक्षक सरबजीत सिंह, नवनीत अरोड़ा, संयोजक रणधीर सिंह, चैयरमेन परमजीत सिंह, अध्यक्ष भूपिंदर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजपाल सिंह अरोड़ा, गुलजीत सिंह, उपाध्यक्ष महिंदर सिंह, अश्वनी सिंह, महासचिव हरमीत सिंह सग्गू, सचिव डिंपल आनंद, कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह एवं प्रिंट व सोशल मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह उपस्थित रहे।
आयोजकों ने समस्त संगत, सभी धर्मों के श्रद्धालुओं और नोएडा वासियों से इस पावन समागम में परिवार सहित पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।



