उत्तर प्रदेशशिक्षा

आईएमएस ने किया एशियन कम्युनिटी न्यूज़ नेटवर्क के साथ एमओयू साइन

नोएडा। बदलते वैश्विक मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता की नई तकनीकों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से आईएमएस नोएडा ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठन एशियन कम्युनिटी न्यूज़ नेटवर्क के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। संस्थान के लीडरशिप विजन प्रोग्राम के तहत हुई इस साझेदारी के माध्यम से पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्री एक्सचेंज प्रोग्राम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता और एसीएन नेटवर्क के संस्थापक एवं एडिटर इन चीफ संजीव कुमार आहूजा ने साझेदारी को आगे बढ़ाने की पहल की। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के नाइट सेंटर फॉर जर्नलिज्म इन अमेरिकाज़ के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट कोर्स पूरा करने वाले बीएजेएमसी एवं एमएजेएमसी के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

चिराग गुप्ता ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप शिक्षित और प्रशिक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, संजीव आहूजा ने कहा कि वर्क फ्रॉम एनीवेयर के बढ़ते अवसरों के बीच भाषा कौशल, सांस्कृतिक समझ और आधुनिक मीडिया तकनीकों का ज्ञान युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। एसीएन नेटवर्क विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मीडिया की कार्यप्रणाली और रोजगार के अवसरों के अनुरूप प्रशिक्षित करने में सहयोग करेगा।

आईएमएस नोएडा के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि संस्थान का उद्देश्य उद्योग जगत की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार किया जा रहा है।

वहीं संस्थान की डायरेक्टर ग्लोबल स्ट्रैटेजिक वर्षा खुराना ने बताया कि आईएमएस नोएडा पिछले लगभग दो दशकों से वैश्विक शिक्षण संस्थानों के साथ अनुबंध, साझेदारी और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा दे रहा है। संस्थान इस दिशा में नए एमओयू और संयुक्त कार्यक्रमों के जरिए अपनी वैश्विक पहचान को और मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के इंटरनेशनल कोर्स प्रशिक्षक एवं प्रोफेसर डॉ. सचिन बत्रा ने बताया कि बीएजेएमसी एवं एमएजेएमसी के दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने नाइट सेंटर फॉर जर्नलिज्म इन अमेरिकाज़ के सहयोग से दो सप्ताह का सर्टिफिकेट कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया। डॉ. बत्रा ने कहा कि मीडिया का स्वरूप और उसकी कार्यप्रणाली तेजी से बदल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए संस्थान में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न टूल्स और डीप डिजिटल लर्निंग का नियमित प्रशिक्षण देने की पहल भी शुरू की गई है, ताकि वे आधुनिक पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button