ग्रैंड अजनारा हेरिटेज में कविता, हास्य और तालियों से सजी शाम

नोएडा। सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज में रविवार को एओए द्वारा एक शाम ग्रैंड अजनारा हेरिटेज के नाम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, ओज, गीत और ग़ज़ल की रचनाओं ने श्रोताओं को देर तक बांधे रखा।

हास्य कवि विनोद पाण्डेय के संयोजन एवं संचालन में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।विनोद पाण्डेय ने हास्य-व्यंग्य से माहौल को हल्का किया। सुनहरी लाल तुरन्त को सुन सब लोटपोट हुए वही मोहित सक्सेना ने गीत से दिल जीता आज भी सस्ता है।शशि पाण्डेय ने व्यंग्य के तीखे तेवर दिखाए आईना दिखाओ तो बुरा सा लगता है।
शिवांगी प्रेरणा ने अपनी संवेदनशील रचना से सभी को भावुक किया हर रचना पर परिसर तालियों और ठहाकों से गूंज उठा। सोसायटी के निवासियों के साथ शहर के अनेक कविता प्रेमी देर रात तक जमे रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी निखिल सिंघल अति विशिष्ट अतिथि डॉ. पीयूष द्विवेदी (चेयरमैन, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, दिल्ली-एनसीआर) एवं महेश सक्सेना (महासचिव, नोएडा लोकमंच) तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. महिपाल सिंह और डॉ. नीरज शर्मा उपस्थित रहे।
एओए अध्यक्ष विशाल शर्मा, महासचिव योगेश कुमार, उपाध्यक्ष गोविंद मेहता, कोषाध्यक्ष विवेक त्यागी सहित पूरी कार्यकारिणी ने अतिथियों का स्वागत किया। अंत में संयोजक विनोद पाण्डेय ने कहा कविता दिलों को जोड़ती है, और ग्रैंड अजनारा हेरिटेज ने आज फिर साबित किया कि जब समाज साथ आता है तो हर शाम यादगार बन जाती है। सभी अतिथियों और निवासियों का आभार व्यक्त किया गया।



