healthस्वास्थ्य

फोर्टिस नोएडा ने गंभीर किस्म के श्वसन रोगों के प्रबंधन एवं ट्रांसप्लांट संबंधी देखभाल के लिए शुरू किया लंग फेलियर क्लीनिक

नोएडा: फोर्टिस हॉस्पीटल नोएडा ने आज अपने पहले लंग फेलियर क्लीनिक का उद्घाटन किया जहां एडवांस और एंड-स्टेज लंग डिज़ीज़ (फेफड़ों के गंभीर एवं अंतिम चरण के रोगों) से पीड़ित मरीजों के लिए व्यापक देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। इस क्लीनिक में उन मरीजों के लिए खासतौर से सेवाएं उपलब्ध करायी गई हैं जिन्हें लंग ट्रांसप्लांटेशन की जरूरत हो सकती है और साथ ही, यहां श्वसन रोगों के उपचार के लिए मल्टीडिसीप्लीरी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। क्लीनिक सोमवार से शनिवार तक दोपहर 3.00 बजे से अपराह्न 4.00 बजे तक खुला रहेगा। क्लीनिक डॉ राहुल शर्मा, डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोरी मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर, फोर्टिस हॉस्पीटल, नोएडा और डॉ गोविनी बालासुब्रमणि, डायरेक्टर – लंग ट्रांसप्लांट एंड एडवांस लंग फेलियर, ग्लेनईगल्स हॉस्पीटल, चेन्नई (फोर्टिस नेटवर्क के अंतर्गत कार्यरत अस्पताल) की देखरेख में काम करेगा।

इस क्लीनिक में एडवांस लंग फेलियर से जूझ रहे मरीजों, तथा इंटरस्टीटियल लंग रोगों (आईएलडी), पल्मोनेरी फाइब्रोसिस, क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनेरी डिज़ीज़ (सीओपीडी), समेत अन्य प्रोग्रेसिव लंग कंडीशंस वाले मरीजों के लिए मूल्यांकन और देखभाल की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इन सेवाओं में मेडिकल ऑप्टीमाइज़ेशन, उपलब्ध उपचार विकल्पों से संबंधित काउंसलिंग तथा जहां भी क्लीनिकली उपयुक्त होगा, उनके संबंध में लंग ट्रांसप्लांटेशन के लिए मूल्यांकन शामिल होगा। ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त मरीजों के लिए, क्लीनिक में और अधिक परामर्श के साथ-साथ किसी अधिकृत ट्रांसप्लांट सेंटर के लिए रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। साथ ही, उपचार करने वाली ट्रांसप्लांट टीम के सहयोग से यहां पोस्ट-ट्रांसप्लांट फौलो-अप, जटिलताओं की स्थिति में मॉनीटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पल्मोनोलॉजिस्ट, थोरेसिक सर्जन, ट्रांसप्लांट स्पेश्यलिस्ट और अन्य संबंधित हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स प्रत्येक मरीज की क्लीनिकल आवश्यकता को ध्यान में रखकर देखभाल संबंधी परामर्श देंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, डॉ गोविनी बालासुब्रमणि, डायरेक्टर – लंग ट्रांसप्लांट एंड एडवांस लंग फेलियर, ग्लेनईगल्स हॉस्पीटल, चेन्नई (फोर्टिस नेटवर्क के अंतर्गत कार्यरत अस्पताल) ने कहा, “हाल के समय में हम गंभीर किस्म के फेफड़े के रोगों से ग्रस्त मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देख रहे हैं, जिनका कारण वायु प्रदूषण, तंबाकू सेवन/संपर्क, पेशे से जुड़े जोखिमों, संक्रमण और बढ़ती उम्र वाली आबादी समेत अन्य कई कारक भी हैं। दुर्भाग्यवश, कई मरीज हमसे तब संपर्क करते हैं जब उनका लंग फंक्शन काफी बिगड़ चुका होता है। शीघ्र निदान, उचित समय पर उचित इलाज मिलने से न केवल रोग को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है बल्कि परिणामों में भी सुधार होते हैं। लंग फेलियर क्लीनिक इसी को ध्यान में रखकर खोला गया है जहां मूल्यांकन, उचित मेडिकल थेरेपी, पल्मोनेरी रिहेबिलिटेशन, तथा जहां उपयुक्त हो, वहां समय पर लंग ट्रांसप्लांटेशन संबंधी जांच आदि की व्यवस्था है।”

डॉ राहुल शर्मा, डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनेरी मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर, फोर्टिस हॉस्पीटल, नोएडा ने कहा, “फेफड़ों के गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीज अक्सर तब किसी स्पेश्यलाइज़्ड सेंटर पहुंचते हैं जब उनकी श्वसन कार्यप्रणाली काफी बिगड़ चुकी होती है। इस समर्पित क्लीनिक के माध्यम से हमारा मकसद ऐसे मरीजों के लिए मूल्यांकन सेवाएं प्रदान कर उन्हें और उनके परिजनों को परामर्श देना तथा उपलब्ध उपचार विकल्पों के बारे में जानकारी देना है। समय पर और विस्तृत मूल्यांकन से यह सुनिश्चित किया जाता है कि वे उपचार के पूरे सफर में हर चरण पर समुचित सेवाओं का पूरा लाभ उठा सकें।”

डॉ मोहित सिंह, रीजनल डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल, नोएडा ने कहा, “इस लंग फेलियर क्लीनिक के लॉन्च ने उन्नत और विशिष्ट श्वसन देखभाल तंत्र को मजबूत बनाने की फोर्टिस हेल्थकेयर की प्रतिबद्धता दोहरायी है। एंड-स्टेज लंग रोगों से पीड़ित मरीजों को कई मेडिकल स्पेश्यलिटीज़ के बीच तालमेल आधारित सेवाओं के साथ-साथ समय पर डायग्नॉसिस, विस्तृत मूल्यांकन तथा समुचित उपचार की आवश्यकता होती है। इस पहल के जरिए, हमारा मकसद क्लीनिकल विशेषज्ञता और मल्टीडिसीप्लीनरी क्षमताओं को एकजुट कर, जटिल किस्म की श्वसन समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को सपोर्ट देने के साथ-साथ, फेफड़ों के प्रत्यारोपण समेत उन्नत उपचार विकल्पों तक पहुंच को आसान बनाना है।”

लंग फेलियर क्लीनिक्स दिल्ली/एनसीआर में फोर्टिस मानेसर, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स फरीदाबाद, फोर्टिस शालीमार बाग, फोर्टिस वसंत कुंज समेत अन्य कई फोर्टिस अस्पतालों में कार्यरत हैं और जल्द ही ऐसा ही एक क्लीनिक फोर्टिस गुरुग्राम में भी खोलने की योजना है।

डॉ. गोविनी बालासुब्रमणि, प्रोग्राम डायरेक्टर – हार्ट एंड लंग ट्रांसप्लांटेशन, हेड ऑफ डिपार्टमेंट – कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (CTVS), ग्लेनीगल्स हॉस्पिटल्स, फोर्टिस नेटवर्क, इंडिया प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन्स: MBBS, MS, MCh (कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी), फिअक्स मेडिकल रजिस्ट्रेशन: तमिलनाडु मेडिकल काउंसिल; रजिस्ट्रेशन नंबर: 58636

डॉ राहुल शर्मा, डायरेक्टर, डिपार्टमेंट ऑफ पल्मोनेरी मेडिसिन एंड क्रिटिकल केयर, फोर्टिस हॉस्पीटल, नोएडा योग्यताः एमबीबीएस, एमडी (मेडिसिन), डीएनबी (मेडिसिन), डीएम (पल्मोनेरी एंड क्रिटिकल केयर मेडिसिन), एफसीसीपी (यूएसए), एफएसएम-आईडीएसए (स्लीप मेडिसिन)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button