उत्तर प्रदेश

नोएडा सेक्टर-118 में कैफे पर आबकारी विभाग की छापेमारी, बिना लाइसेंस शराब परोसने पर बार मैनेजर गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्धनगर में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शनिवार, 21 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग एवं थाना सेक्टर-113 पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्टर-118 स्थित क्रिकेट ग्राउंड में संचालित पफ एंड स्पाइस कैफे पर छापेमारी की।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 संजय कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान कैफे में बिना इवेंट बार लाइसेंस FL-11 के अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। टीम ने मौके से बार मैनेजर चंद्र मोहन पुत्र दुर्गा सिंह, निवासी अल्मोड़ा, उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कैफे संचालक अंकुर सक्सेना मौके से फरार हो गया।

छापेमारी के दौरान कैफे से 16 कैन बडवाइजर मैग्नम बीयर, प्रत्येक 500 मिलीलीटर, तथा ब्लैक एंड व्हाइट विदेशी मदिरा की 750 मिलीलीटर की 2 खाली बोतलें बरामद हुईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 8 बल्क लीटर बताई गई है। शराब की बोतलों एवं कैन पर “For Sale in Uttar Pradesh Only” अंकित था।

बार मैनेजर चंद्र मोहन एवं कैफे संचालक अंकुर सक्सेना के विरुद्ध थाना सेक्टर-113 नोएडा में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी विभाग की यह कार्रवाई जिलाधिकारी एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button