उत्तर प्रदेशधर्म कर्म

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

नोएडा llभारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से धर्म, संस्कार और सनातन संस्कृति के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। 3 से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड मैदान में प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री प्रतिदिन शाम 4 से रात 8 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराएंगे। कलश यात्रा सेक्टर-33 से प्रारंभ होकर अग्रवाल भवन और इस्कॉन मंदिर के सामने से होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा का अग्रवाल मित्र मंडल और इस्कॉन मंदिर की ओर से स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी कलश यात्रा में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। बैंड, भजन मंडली, बग्गी और घोड़ों के साथ निकली यात्रा में करीब 950 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कथा के मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता एवं रीना गुप्ता रहेंगे।

भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा गार्ड, निजी सुरक्षा अधिकारी तथा करीब 100 स्वयंसेवकों की व्यवस्था की गई है। कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी। कलश यात्रा में मधुसूदन दादू, अक्षय पारीक, अखिलेश भदोरिया,विकास अग्रवाल, सुनीता मित्तल, एस.एन. गोयल, भूपेंद्र मित्तल, अजय अग्रवाल, कथा संयोजक विपिन मल्हन, डॉ नरेश शर्मा, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, कुलदीप गुप्ता, रामरतन शर्मा, डॉ. टी.एन. गोविल, राजीव अग्रवाल, पंकज जिंदल, संजय बाली, मनोज गोयल, देवेंद्र गंगल मुकुल वाजपेयी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button