उत्तर प्रदेशराजनीति

नोएडा में ‘लोग पार्टी’ का चुनावी शंखनाद, पूर्व IAS विजय शंकर पाण्डेय ने सौरभ गोयल को बनाया नोएडा से प्रत्याशी

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्य सचिव व भारत सरकार में सचिव पद पर रहे विजय शंकर पाण्डेय ने रिटायरमेंट के बाद अपनी एक राजनैतिक पार्टी बनाई ‘लोग पार्टी’।

रविवार को विजय शंकर पाण्डेय विधानसभा चुनाव-2027 के लिए अपनी पार्टी के प्रत्याशी सौरव गोयल के लिए नोएडा पहुंचे। जहां उन्होंने ‘लोग पार्टी’ के बारे में लोगों को जागरूक करने हुए जानकारी दी।

विजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि इस दौरान उन्होंने पार्टी के गठन के बाद किस-किस योग्य व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। इस बारे में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी। उन्होंने बताया इस लिस्ट में सबसे आगे रहे विधानसभा नोएडा से ‘लोग पार्टी’ उम्मीदवार इंजीनियर सौरभ गोयल।

बता दें कि सौरव गोयल ने वर्ष 2000 में इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की। इसके बाद उन्होंने कई कंपनियों में विभिन्न पदों पर काम किया। यहीं से ‘लोग पार्टी’ उम्मीदवार सौरभ ने अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया। ज्ञात हो कि सौरभ गोयल को वित्त वर्ष 2018-19 में वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सर्वाधिक इन्कम टैक्स देने वाला चयनित किया गया। इसके लिए वित्त मंत्रालय (भारत सरकार) ने उन्हें सिल्वर केटेगरी का सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किया। वहीं सौरभ गोयल का राजनैतिक सफर विधानसभा चुनाव 2022 में नोएडा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग लेने से सार्वजनिक हुआ। उनके व्यवहार एवं व्यक्तित्व का नतीजा था कि इस चुनाव में तमाम छोटे-बड़े एक दर्जन से अधिक राजनीति दलों के प्रत्याशियों के बीच भी सौरभ ने छटवां स्थान प्राप्त किया। यहीं से उन्होंने नोएडा के राजनीतिज्ञों में अपना स्थान दर्ज कर लिया है। जबकि उत्तर प्रदेश शासन के तेजतर्रार व ईमानदार छवि रखने वाले विजय शंकर पाण्डेय के नए राजनैतिक दल ‘लोग पार्टी’ से नोएडा विधानसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित होने के बाद जनता उन्हें ताज पहनाती है नहीं यह भविष्य के गर्भ में है। फिलहाल एक साफ सुथरी छवि के सौरभ गोयल को अपने जातिगत समीकरण से बहुत उम्मीदें हैं।

नोएडा में ‘लोग पार्टी’ का चुनावी शंखनाद, पूर्व IAS विजय शंकर पाण्डेय ने सौरभ गोयल के समर्थन में किया जनसंपर्क l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button