उत्तर प्रदेशशिक्षा

महर्षि यूनिवर्सिटी में मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन एवं लीडरशिप समिट का आयोजन, 20 कंपनियों के साथ हुए एमओयू

नोएडा । महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा कैंपस में रविवार को ‘राइजिंग अप मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन एंड लीडरशिप समिट-2026’ का आयोजन किया गया। समिट में देशभर से करीब 250 कॉरपोरेट लीडर्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में वित्त मंत्रालय, एमएसएमई विभाग तथा विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रही।

प्रोग्राम की मुख्य हाइलाइट युनिवर्सिटी और विभिन्न कंपनियों के बीच करीब 20 एमओयू पर हस्ताक्षर रहे। इन एमओयू के माध्यम से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री इंटर्नशिप, जॉब एवं प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही इंडस्ट्री बेस्ड स्किल डेवलपमेंट, रिसर्च, इनोवेशन और इटर्पेन्योरशिप को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान ही इंडस्ट्रियल के व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. डॉ. भानु प्रताप सिंह तथा डीन एकेडमिक्स डॉ. तृप्ति अग्रवाल उपस्थित रहीं। समिट के दौरान इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने विनिर्माण क्षेत्र में उभरती संभावनाओं, इनोवेशन, इटर्पेन्योरशिप और लीडरशिप जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। 20 एमओयू को लेकर मुख्य वित्त अधिकारी वरुण श्रीवास्तव और कुलसचिव डॉ गिरीश छिमवाल ने खुशी जाहिर की और इसे युनिवर्सिटी के लिये एक बेहद महत्वपूर्ण कदम बताया ।

समिट का उद्देश्य इंडस्ट्री और शिक्षा जगत के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना तथा युवाओं को बदलती इंडस्ट्री जरुरतों के अनुरूप तैयार करना रहा। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इंडस्ट्री के साथ इस प्रकार के सहयोग से स्टूडेंट्स को रोजगारपरक शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और करियर निर्माण के बेहतर अवसर मिलेंगे।

विश्वविद्यालय का मानना है कि शिक्षा को उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इस दिशा में आयोजित यह समिट इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग को नई गति देने और इनोवेशन बेस्ड डेवलपमेंट का सशक्त मंच साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button