उत्तर प्रदेशराजनीति

फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशंस की जनरल बॉडी मीटिंग में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय

नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशंस (Regd.) की आज आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक सुरेंद्र मेहता जी ने की। इस अवसर पर संरक्षक जसविंदर खोखर जी, अश्वनी छाबड़ा जी, सतपाल आनंद जी, विनोद अरोड़ा जी एवं सतपाल सचदेवा जी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ संरक्षकों की अनुमति से बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

बैठक में फेडरेशन की सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने संकल्प लिया कि अधिक से अधिक पंजाबी समाज के लोगों को संगठन से जोड़कर फेडरेशन को एक मजबूत एवं व्यापक सामाजिक संगठन बनाया जाएगा।

हाल ही में आयोजित नेत्र ऑपरेशन कैंप में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

राष्ट्रीय महासचिव सुनील मेहता जी ने फेडरेशन द्वारा अब तक किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने भविष्य के कार्यों को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से निरंतर सहयोग का आह्वान किया।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुभाष जैन जी ने अब तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष साझा किया। उन्होंने कार्यक्रमों से संबंधित आय-व्यय एवं वित्तीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए संगठन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डाला।

बैठक में आगामी सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशंस को एक मजबूत, संगठित एवं समाजहित में निरंतर सक्रिय संस्था बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया और फेडरेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता जी ने मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता जी, सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन की वास्तविक शक्ति उसकी एकजुटता, सहयोग और सेवा भावना में है तथा सभी के सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button