healthउत्तर प्रदेश

फिजियो भारत-8 में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन का शोध कार्य रहा अव्वल, टीम हुई सम्मानित

नोएडा llफिजियो भारत-8 में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन का शोध कार्य रहा अव्वल, टीम हुई सम्मानित – डॉ. महीपाल सिंह को उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए फिजियो भारत सेवा रत्न पुरस्कार से नवाजा नोएडा/गुरुग्राम। आर्टेमिस अस्पताल, गुरुग्राम में आयोजित प्रतिष्ठित फिजियो भारत-8 सम्मेलन में फर्स्ट वन रिहैब फाउंडेशन नोएडा ने अपने उत्कृष्ट शोध कार्य से विशेष पहचान बनाई। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “आकलन, साक्ष्य और मूल्यांकन के माध्यम से दर्द प्रबंधन कौशल को आगे बढ़ाना” रखा गया था। 13 सितंबर को फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत किए गए शोध को निर्णायक मंडल ने सर्वश्रेष्ठ माना और पूरी टीम को सम्मानित किया।

इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए सैकड़ों फिजियोथेरेपिस्ट, चिकित्सकों और शोधार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर फस्ट रिहैब फाउंडेशन के सदस्यों को उनके विशेष योगदान के लिए व्यक्तिगत रूप से भी सम्मानित किया गया। डॉ. महीपाल सिंह को उनके समर्पण और सेवाभाव के लिए फिजियो भारत सेवा रत्न पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि डॉ. दीक्षा श्रीवास्तव को रोगी सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए फिजियो भारत रोगी सेवा रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं शिक्षा और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सुष्मिता भाटी को शैक्षणिक उत्कर्ष पुरस्कार और उभरती प्रतिभा के रूप में अभिनव प्रताप सिंह को उभरती प्रतिभा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की कड़ी मेहनत और शोध के प्रति समर्पण का परिणाम है, जो भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।कार्यक्रम में फाउंडेशन की सदस्य विधा पांडे ने कॉन्फ्रेंस में पोस्टर प्रेजेंटेशन दिया जिसकी सभी विशेषज्ञों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button