उत्तर प्रदेशराजनीति

डॉ सतीश पूनिया ने पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी को की श्रद्धांजलि अर्पित

नोएडा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तथा पंजाब एवं हरियाणा के प्रभारी डॉ सतीश पूनिया के नोएडा आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जाट समाज के लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सतीश पूनिया ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मंत्री कलराज मिश्र की धर्मपत्नी के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

डॉ. सतीश पूनिया ने सर्व समाज के लोगों से आह्वान किया कि हरियाणा की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

इस अवसर पर ऑल इंडिया जाट फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री उत्तम चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, डॉ. अजय कुमार, अश्विनी चौधरी प्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह, सौरव राणा भारत सरकार में वरिष्ठ आयकर आयुक्त IRS अशोक कुमार सरोहा सहित हरियाणा भाजपा के प्रदेश सचिव विकाश दहिया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों से आए पार्टी कार्यकर्ता एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button