उत्तर प्रदेशराजनीति

मुकेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, गौरव चाचरा ने किया स्वागत

नोएडा। आज मुकेश शर्मा जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता गौरव चाचरा ने उनका पार्टी में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर गौरव चाचरा ने कहा कि मुकेश शर्मा जी का समाजवादी पार्टी में शामिल होना नोएडा की राजनीति और संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण जुड़ाव है। उनके आने से नोएडा के विकास को नई गति मिलेगी तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। पार्टी में नए साथियों के जुड़ने से संगठन का विस्तार होगा और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने में सहयोग मिलेगा।

गौरव चाचरा ने मुकेश शर्मा जी का स्वागत करते हुए उनके सफल राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button