एक नई विचारधारा, एक नया संकल्प और जनसेवा की नई शुरुआत( मुकेश शर्मा )
लखनऊ llआज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गरिमामयी उपस्थिति में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश यादव का विश्वास, स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त होना मेरे लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनने, लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम है।
इसी विचारधारा और जनसेवा के अटूट संकल्प के साथ एक नई राजनीतिक पारी का आगाज़ कर रहा हूँ। अब लक्ष्य स्पष्ट है – जनता के बीच रहना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके सम्मान, अधिकार एवं क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना।
न पद की अभिलाषा, न प्रतिष्ठा की चाह,
बस जनता के विश्वास पर खरा उतरने की राह।
कहना नहीं, कर दिखाना



