हर शुक्रवार चार निःशुल्क बसों से खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करा रहे मुकेश शर्मा, अब तक हजारों श्रद्धालुओं को मिला लाभ
नोएडा llसमाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय समाजसेवी एवं शिक्षाविद् मुकेश शर्मा की ओर से धार्मिक आस्था और जनसेवा की अनूठी पहल के तहत प्रत्येक शुक्रवार नोएडा से श्री खाटू श्याम जी एवं मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए चार निःशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है। इस सेवा के माध्यम से अब तक हजारों श्रद्धालु दोनों धार्मिक स्थलों के दर्शन कर चुके हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार, 20 नवंबर को खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर चार बसें श्रद्धालुओं को लेकर दर्शन यात्रा के लिए रवाना हुईं। इस विशेष अवसर को और यादगार बनाते हुए मुकेश शर्मा स्वयं चारों बसों में पहुंचे और यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को बाबा के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सुखद, मंगलमय और सफल यात्रा की कामना करते हुए श्रद्धालुओं को रवाना किया।

मुकेश शर्मा की इस साप्ताहिक पहल का उद्देश्य उन लोगों की धार्मिक आस्था को साकार करना है, जो आर्थिक, पारिवारिक अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण चाहकर भी धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए नहीं जा पाते। इस सेवा के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए बस से आने-जाने की व्यवस्था के साथ नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि का भोजन भी पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस प्रकार श्रद्धालुओं को पूरी यात्रा के दौरान किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं उठाना पड़ता।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा ने कहा, “यह सब बाबा की कृपा और आशीर्वाद का ही परिणाम है कि मुझे प्रत्येक शुक्रवार श्रद्धालुओं को खाटू श्याम जी और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कराने की सेवा का अवसर मिल रहा है। बहुत से लोग वर्षों से बाबा के दर्शन की इच्छा रखते हैं, लेकिन किसी न किसी परिस्थिति के कारण अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पाते। हारे के सहारे खाटू श्याम बाबा का हृदय से आभार है कि उन्होंने मुझे अपने भक्तों की इस यात्रा का माध्यम बनाया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर दर्शन के लिए जाने की खुशी देखकर जो आत्मिक संतोष मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “बाबा के जन्मोत्सव का अवसर मेरे लिए विशेष था। मेरी इच्छा थी कि चारों बसों में जाकर प्रत्येक श्रद्धालु से व्यक्तिगत रूप से मिलूं और उन्हें शुभकामनाएं देकर यात्रा के लिए रवाना करूं। बच्चों का उत्साह, बुजुर्गों का स्नेह और परिवारों की खुशी देखकर मन भावुक हो गया। मेरी बाबा से यही प्रार्थना है कि सभी श्रद्धालुओं को अच्छे से दर्शन हों और बाबा की कृपा प्रत्येक परिवार पर सदैव बनी रहे।”
निःशुल्क दर्शन यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू :-श्री खाटू श्याम जी एवं मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालु प्रत्येक शुक्रवार नोएडा से संचालित होने वाली इन चार निःशुल्क बसों में अपनी सीट आरक्षित कराने के लिए मोबाइल नंबर 8130308679 पर कॉल अथवा वॉट्सऐप के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। यात्रा, नाश्ता एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था निःशुल्क है। बस में सीट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है।



