महर्षि यूनिवर्सिटी के मेगा जॉब फेयर में 308 विद्यार्थियों को मिली सफलता 22 कंपनियों ने लिया हिस्सा
नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा परिसर में शनिवार को मेगा जॉब फेयर-2026 का सफल आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित इस जॉब फेयर में 22 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया और विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए।

जॉब फेयर में विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार एवं विभिन्न चरणों में मूल्यांकन किया। आयोजन के दौरान कुल 308 विद्यार्थियों ने चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल करते हुए रोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की।

इस जॉब फेयर में अकादमी गुरु, अप्टो मैनेजमेंट सर्विसेज, ब्रिजिंग गैप्स, साइफ्यूचर इंडिया, डाटासॉफ्ट कंप्यूटर सर्विसेज, फिनवाची कैपिटल, इंडिया मार्ट, लर्निंगशाला, मायत्रिग ग्लोबल, मेडिएंड, मेरिटशॉट, मिल्क360, नेटिव मिल्क, निरवास हेल्थकेयर, प्रेग्रेड सहित कई कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ भानु प्रताप सिंह के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की प्रमुख डॉ. तृप्ति अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को सीधे कंपनियों से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और करियर की नई संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करते हैं, इस मौके पर प्लेसमेंट टीम से विजय विश्वास, आराध्या, अमित सिंह और कुमकुम मौजूद रहे ।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन पर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगारपरक शिक्षा के लिए उद्योग जगत के साथ अपने संबंधों को लगातार मजबूत कर रहा है।



