उत्तर प्रदेश
दिल्ली में भव्यता से मनाई गई रानी लक्ष्मीबाई जयंती, शौर्य तथा नारी शक्ति उत्सव का हुआ आयोजन

दिल्ली। रानी लक्ष्मीबाई जयंती के पावन अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान (रजि.) द्वारा भव्य रानी लक्ष्मीबाई जयंती समारोह एवं शौर्य तथा नारी शक्ति उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर शर्मा (अधिवक्ता), सेंट्रल वाइस चेयरमैन – पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन इकाई परिषद, राष्ट्रीय संगठन मंत्री – भारतीय किसान यूनियन (भानु) सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नारी शक्ति, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने आयोजन के लिए संस्थान के समस्त पदाधिकारियों एवं आयोजक मंडल का आभार व्यक्त किया।



