उत्तर प्रदेश

आबकारी विभाग अलर्ट, शराब दुकानों से लेकर बार और कैंटीन तक की सघन जांच

नोएडा। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर एवं पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में जनपद में आबकारी विभाग द्वारा शराब की दुकानों और बार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर ने स्वयं निरीक्षण किया तथा अपने पर्यवेक्षण में जनपदीय आबकारी टीमों के माध्यम से भी जांच अभियान चलाया।

इस दौरान जनपद में संचालित देशी शराब की दुकानों, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप एवं बार अनुज्ञापनों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को निर्देशित किया कि मदिरा के विभिन्न ब्रांडों को दुकानों पर उचित तरीके से प्रदर्शित किया जाए तथा POS मशीन से स्कैन करने के बाद ही निर्धारित मूल्य पर शराब की बिक्री सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त दुकानों से जुड़ी कैंटीनों की गहनता से जांच की गई और दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराया गया। अधिकारियों ने सभी मदिरा दुकानों पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग रियल टाइम में चालू रखने के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग ने सभी अनुज्ञापियों एवं विक्रेताओं को आबकारी नियमों का पालन करते हुए दुकानों का संचालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी। विभाग का उद्देश्य निर्धारित मूल्य पर बिक्री, पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप शराब की दुकानों का संचालन सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button