जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था ने गौ पूजन कर मनाया गोपाष्टमी पर्व
नोएडा ll गौमाता के प्रति पूजा-अर्चना के पर्व गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर जीवन अर्पण सामाजिक सेवा संस्था द्वारा दीपांशु शर्मा(संस्थापक) जी के तत्वाधान मे ग्राम-बरौला सेक्टर-49 नोएडा में गौपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया संस्था के सभी सदस्यों ने सनातन संस्कृति मानते हुए श्रद्धापूर्वक गौमाता की पूजा अर्चना की एवं सदैव गौमाता की रक्षा करने का संकल्प लिया!इस दौरान दीपांशु शर्मा ने बताया कि हमारी टीम पिछले 8वर्षों से शहर के अंदर गौमाता की रक्षा के छेत्र में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही हैं जिसमे हम लोग बेसहारा गौवंश की सेवा एक्सीडेंट,घायल एवं मृत अवस्था आदि में निस्वार्थ भाव से सेवा का कार्य रहे जिसमे अब तक हजारों गौवंश की जान बच चुकी है,वही सदस्य लोकेश सिंह जी ने बताया की गौमाता में सनातन धर्म के 56करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है एक गौ की सेवा व पूजा करने से सभी देवी-देवताओं की पूजा हो जाती है,जिस परिवार में गौमाता का वास होता है उस परिवार में हमेशा सुख-शांति व धन का लाभ होता है!
इस अवसर पर-अनमोल सहगल,लोकेश सिंह,राहुल भारद्वाज,हैप्पी पंडित,तुषार गुप्ता,मनीष राणा आर्यन शुक्ला,मनीष पांडेय आदि सदस्य उपस्थित रहे!



