राज्य - शहर

सेक्टर-105 के मासूम सितारे गढ़ रहे हैं स्वच्छ और स्वर्णिम भारत की तस्वीर

नोएडा llजब नन्हे कदम समाज को राह दिखाने निकलते हैं, तो हर मुश्किल आसान लगने लगती है। इस बाल दिवस पर नोएडा का सेक्टर-105 अपने उन मासूम बच्चों पर गर्व कर रहा है, जो अपनी कोमल उम्र में ही समाज और देश का मान बढ़ा रहे हैं।

​एक ओर जहाँ स्टेप बाय स्टेप स्कूल के पाँच होनहार बच्चे—प्रशस्त कुमार, तिष्या पुरी, शिवनंदिनी धौल, यशवी टंडन और कबीर सिंह दयाल—हर महीने अपने नन्हे हाथों से झाड़ू थामकर सेक्टर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सेक्टर-105 (निवासी ए-56, सेक्टर-106) के मात्र साढ़े दस वर्षीय बाल निशानेबाज़ धनंजय नेहरा (सुपुत्र श्री समीर नेहरा) ने स्टेट और ओपन नेशनल में क्वालीफाई करते हुए दिसंबर में होने वाली ‘नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026’ में अपनी जगह पक्की कर पूरे शहर का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। धनंजय ने हाल ही में 2 से 5 नवंबर 2026 तक मोदीनगर में आयोजित ‘V3S शूटिंग क्लब चैंपियनशिप’ की सब-यूथ श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए एनआर (NR) और आईएसएसएफ (ISSF) दोनों ही वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नोएडा में आयोजित ‘शूटिंग गुरु चैंपियनशिप 2026’ के अंडर-12 वर्ग में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्वच्छता के इन नन्हे दूतों का हौसला बढ़ाने के लिए स्वयं नोएडा प्राधिकरण के जीएम श्री ए. के. अरोड़ा जी और जनस्वास्थ्य विभाग के जीएम श्री आर. एस. यादव जी भी समय-समय पर इनके बीच पहुँचते रहे हैं।

​बाल दिवस के इस पावन अवसर पर इन बच्चों को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए आरडब्ल्यूए सेक्टर-105 के अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने भावुक होकर कहा कि जिस उम्र में बच्चे केवल खिलौनों से खेलते हैं, उस उम्र में हमारे क्षेत्र के ये नन्हे सितारे स्वच्छता की मशाल और राष्ट्रीय खेलों के पदक थामकर पूरे समाज को आईना दिखा रहे हैं। जब बच्चों की नीयत इतनी पवित्र और संकल्प इतना अटल हो, तो देश का भविष्य निसंदेह सबसे सुरक्षित और उज्ज्वल हाथों में है।

​पूरा सेक्टर-105 परिवार आज अपने इन नन्हे चैंपियनों की मासूमियत, समर्पण और उपलब्धियों को सलाम करते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य तथा धनंजय की आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्णिम जीत की कामना करता है l

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button