श्रीजी गौ सदन में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया गोपाष्टमी महोत्सव, गौ-शिशु आश्रय गृह एवं बाल शिक्षा कक्ष का भव्य लोकार्पण
नोएडा। श्रीजी गौ सदन, नोएडा में 17 नवंबर 2026 को गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं गौसेवा के उद्देश्य से गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से गौमाता का पूजन किया गया। समारोह का विशेष आकर्षण भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा निर्मित ‘गौ-शिशु आश्रय गृह’ एवं ‘बाल शिक्षा कक्ष’ का भव्य लोकार्पण रहा। साथ ही श्री सतनारायण गोयल द्वारा कराए गए हवन स्थल के सौंदर्यीकरण का भी लोकार्पण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गौमाता के पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी दीपांकर महाराज एवं माँ गीतेश्वरी (गीता आश्रम, दिल्ली) सहित जे.के. दादू, आईएएस (पूर्व सचिव, भारत सरकार), कैप्टन विकास गुप्ता, महेश चौहान (अध्यक्ष, महानगर नोएडा), श्रीमती विमला बाथम (पूर्व विधायक, नोएडा) एवं गोपाल अग्रवाल (राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर स्वामी दीपांकर जी महाराज ने गौसेवा को प्रभुसेवा का माध्यम बताते हुए गौवंश के संरक्षण एवं सेवा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
श्रीजी गौ सदन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं महासचिव सुशील भारद्वाज ने बताया कि गौसदन निरंतर निराश्रित, बीमार एवं असहाय गोवंश की सेवा, उपचार, पोषण और संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
भारत विकास परिषद, नोएडा के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि परिषद सेवा, संस्कार, समर्पण एवं संगठन के मूल मंत्र के साथ समाजहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। गौसेवा एवं गोवंश संरक्षण परिषद की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए मनोज बंसल ने की तथा स्वागत अध्यक्ष सीए राकेश अग्रवाल रहे। कार्यक्रम के संयोजक सीए महेश बाबू गुप्ता एवं सह-संयोजक संदीप अग्रवाल रहे। इस अवसर पर संजय बाली (सांसद प्रतिनिधि), अल्पेश गर्ग, एन.के. अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, डॉ. टी.एन. गोविल, केशव गंगल, अखिलेश भदौरिया, सीए विकास अग्रवाल, सुनीता मित्तल, डी.के. मित्तल, प्रताप मेहता, तुलसीदास थरेजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं गौभक्त उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्रीजी गौ सदन परिवार की ओर से सभी अतिथियों, दानदाताओं, सहयोगकर्ताओं एवं गौभक्तों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने गोवंश संरक्षण एवं गौसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



