गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, शराब की दुकानों और बारों का औचक निरीक्षण
गौतमबुद्धनगर। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी तथा पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में 16 नवंबर 2026 को जनपदीय आबकारी टीमों ने देशी शराब, कंपोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप और बार अनुज्ञापनों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों पर मदिरा के विभिन्न ब्रांड प्रदर्शित करने तथा POS मशीन से स्कैन कर निर्धारित मूल्य पर ही शराब की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा कैंटीनों की गहनता से जांच की गई और दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराया गया।
आबकारी टीमों ने सभी मदिरा दुकानों पर CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग रियल टाइम में चालू रखने और आबकारी नियमों के अनुरूप दुकानों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभाग ने स्पष्ट किया कि शराब की बिक्री में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान जारी रहेंगे।



