उत्तर प्रदेशधर्म कर्मराज्य - शहर

नोएडा में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य आयोजन, 13 नवंबर से तीन दिवसीय श्रीराम कथा प्रस्तुत करेंगे डॉ. कुमार विश्वास

नोएडा llसमाजसेवी, शिक्षाविद् एवं उद्यमी मुकेश शर्मा के सौजन्य से नोएडा में पहली बार विश्वविख्यात कवि एवं प्रख्यात रामकथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास द्वारा तीन दिवसीय ‘अपने-अपने राम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 13 से 15 नवंबर तक वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम 4 से 7:30 बजे तक डॉ. कुमार विश्वास अपनी विशिष्ट काव्यात्मक शैली में भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन, आदर्शों और प्रसंगों की प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन श्रीराम जन्मोत्सव, दूसरे दिन सीताराम विवाह तथा तीसरे दिन श्रीराम राजतिलक के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, मर्यादा, संस्कार और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, हालांकि इसके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है।

शिक्षा, रोजगार और समाजसेवा के क्षेत्र में मुकेश शर्मा की विशेष पहचान :-उल्लेखनीय है कि मुकेश शर्मा ने नोएडा को अपनी कर्मभूमि बनाकर उद्यमिता, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। एक उद्यमी के रूप में उन्होंने हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में Prometheus School के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल, नेतृत्व क्षमता, उद्यमशीलता और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उनका प्रयास शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बनाना है।

इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से भी वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका मानना है कि समाज से प्राप्त सहयोग और अवसरों का उपयोग समाज के उत्थान के लिए किया जाना चाहिए।

मुकेश शर्मा ने कहा कि नोएडा ने उन्हें आगे बढ़ने और समाज के लिए कार्य करने के अनेक अवसर दिए हैं। ‘अपने-अपने राम’ का आयोजन इसी शहर के प्रति उनके आभार और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन परिवारों और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे स्वयंसेवकों और हनुमंत परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी साथियों के सेवाभाव, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से ही इतने बड़े आयोजन को साकार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button