उत्तर प्रदेशधर्म कर्मराज्य - शहर

जलवायु विहार में भव्य सुंदरकांड का आयोजन, श्रीमती किरण गर्ग के जन्मदिन पर गूंजे हनुमान जी के जयकारे

नोएडा। सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार कम्युनिटी सेंटर में आज श्रीमती किरण गर्ग के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गर्ग परिवार की ओर से भव्य सुंदरकांड पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उनके दोनों सुपुत्र वरिष्ठ पत्रकार संदीप कुमार गर्ग एवं अधिवक्ता कुणाल गर्ग सहित परिवार के सभी सदस्यों और रिश्तेदारों ने मिलकर सुंदरकांड का आयोजन किया तथा श्रीमती किरण गर्ग की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में सेक्टर एवं आसपास के क्षेत्रों से 80 से अधिक गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं विभिन्न धार्मिक आरतियों का गायन किया। दो घंटे से अधिक समय तक चले इस भक्तिमय आयोजन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

सुंदरकांड पाठ के समापन के बाद भव्य भंडारे एवं लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. निशांत गुप्ता अपनी धर्मपत्नी एवं परिवार सहित, अधिवक्ता के. गुप्ता अपने परिवार के साथ, रक्षा क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग तथा श्रीमती किरण गर्ग के परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती किरण गर्ग ने अपने दोनों सुपुत्रों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जन्मदिन का केक काटा। इस अवसर को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं कंबल भी वितरित किए गए।

इस अवसर पर शहर के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार पवन राज, अतुल मिश्रा, रमन झा तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं भारत न्यूज़ के सब-एडिटर संदीप कुमार गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

धार्मिक आस्था, पारिवारिक एकजुटता और सेवा भावना से परिपूर्ण यह आयोजन जन्मदिन को यादगार बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी दे गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button